बालोद: 31 जुलाई तक सभी पीएम आवास पूरे करने का लक्ष्य, लेकिन जिले के 4,992 परिवार अब भी पक्के घर से वंचित हैं
Balod, Balod | Jun 28, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 जुलाई तक सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन ने लक्ष्य तय किया है। हालांकि बालोद जिले में मानसून शुरू होने के बावजूद 4,992 परिवारों के मकान अब भी अधूरे हैं, जिससे बारिश के मौसम में इन परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।