करनैलगंज: ग्राम पंचायत पूरे बहरी में काटते समय हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, 20 मजरों की विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही
गोंडा के ग्राम पंचायत पूरे बहोरी में मनोज के ट्यूबेल के पास पेड़ काटते समय हाईटेंशन तार पर गिर गया। जिससे तीन खंभों का तार टूटकर नीचे गिर गया जिससे 20 मजरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। मंगलवार 4 बजे लाइनमैन राहुल गौतम ने बताया कि पूरे बहोरी के प्रमोद ने बिना कोई सूचना दिए पेड़ कटवा दिए थे। हालांकि विद्युत आपूर्ति अब बहाल कर दी गयी है।