इंदरगढ़: ग्राम सेथरी नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान गंभीर घायल, दतिया रैफर*
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेथरी नहर के पास गुरुवार रात 9 बजे पैदल जा रहे किसान को अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय चतुरी पुत्र मंटू कॉल खेत पर जा रहा था तभी तेज रफ्तारअज्ञात फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया