हज़ारीबाग: हजारीबाग में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस
हजारीबाग के गुरुनानक पैलेस में पाँचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर शरबत वितरण किया गया और गुरु जी के बताए सेवा, त्याग व मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।