बालोद: बारिश में स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हर ग्राम पंचायत में लगेगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ शिविर
Balod, Balod | Jul 7, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने वर्षा ऋतु को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि बारिश के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग पूरी मुस्तैदी से काम करें।