कांके: रांची के तमाड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2026 रांची के तमाड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राजा शिव दत्ता मलिक और आशिफ खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजा शिव दत्ता मलिक के घर से 12 ग्राम ब्राउन शुगर और आशिफ खान के पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।