बिसौली: बिसौली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी और लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिसौली कोतवाली पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट व धोखाधड़ी से संबंधित 12 हजार रुपये तथा एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिसौली में लूट की घटना को अंजाम दिया था।