गभाना: भरतरी में किसान के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरों ने क्षतिग्रस्त कर कीमती सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
गभाना क्षेत्र के गांव भरतरी में चोरों ने किसान के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह आठ बजे हुई, जब किसान अपने खेत पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गांव के किसान विनोद शर्मा के खेत पर नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ था।