बैरगनियां: बकरीद को लेकर बैरगनिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
बैरगनिया में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।