बहराइच: एडीएम के हाथों सम्मानित हुईं दो प्रगणक, मकानों की शत प्रतिशत गणना पूरी करने वाले 200 प्रगणकों को किया जाएगा सम्मानित
बुधवार को तहसील नानपारा अन्तर्गत विकास खण्ड रिसिया के प्राथमिक विद्यालय बड़गांव प्रथम की सहायक अध्यापिका ज्योति गौड़ व प्राथमिक विद्यालय पड़रीतारा की सहायक अध्यापिका सीमा पाल द्वारा समय से पूर्व मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एच.एल.बी.) का कार्य पूर्ण करने पर कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी अमित कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।