करौली: कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या के फरार 2 आरोपियों को जयपुर से किया गिरफ्तार, प्रत्येक पर 5-5 हजार का इनाम था
कोतवाली थाना क्षेत्र में 31 मई को आपसी विवाद में पथराव के दौरान कउआ खो चटीकना करौली निवासी युवक हनीफ की हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 इनामी बदमाशों को करौली पुलिस व जयपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी आसिक उर्फ काला व आरिफ को जयपुर के गलता गेट इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से मामले में अन्य आरोपियों की पूछताछ में जुटी।