लक्ष्मीपुर: बरहट में 9 हजार ऑनलाइन म्यूटेशन आवेदक साइबर ठग के निशाने पर, राजस्व अधिकारी ने दी साइबर ठग से बचने की चेतावनी
बरहट प्रखंड में करीब 9 हजार ऑनलाइन म्यूटेशन आवेदक साइबर ठगों के निशाने पर हैं। AI आधारित साइबर ठगी के मामलों में अपराधी राजस्व अधिकारियों की आवाज की नकल कर आवेदकों को फोन कर दस्तावेज सत्यापन के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। मंगलवार को 3 बजे बरहट की राजस्व अधिकारी क्रांति कुमारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या फ्रॉड के झांसे में न आएं।