करनैलगंज: बनगांव में आग लगाने के शक में महिला से की गई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बनगांव में आग लगाने के शक में एक महिला से उसकी सास, ससुर और ननद द्वारा मारपीट करने का वीडियो गुरुवार 4 बजे वायरल हुआ है। पीड़िता गीता देवी ने आरोप लगाया कि छप्पर में आग लगने के बाद पूछताछ करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।