कोल: स्मार्ट मीटर पर बवाल: बिना सूचना बिजली कटौती से जनता में आक्रोश, शहर विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
Koil, Aligarh | Apr 13, 2026 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ हैजहां स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायका मुक्ता संजीव राजा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।