बीना: रेलवे अस्पताल के पास क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन चालक परेशान, गड्ढे सड़क दुर्घटनाओं को दे रहे न्योता
#Jansamasya
Bina, Sagar | Jul 9, 2026 स्टेशन रोड रेलवे अस्पताल के पास काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से वाहन चालक परेशान है। वहीं पैदल आने जाने वाले भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों के अलावा नानक वार्ड पार्षद के द्वारा भी कई वार शिकवा शिकायत की जा चुकी है लेकिन रेल प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।