पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद
भाजपा कार्यालय में गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बजट को लेकर अपना बयान दिया है। आपको बता दे की विजय कुमार सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट को सबका साथ सबका विकास बताया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस तरह का बजट पेश करने के लिए धन्यवाद दिया है