जयपुर में जहर खाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घर पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। रामनगरिया थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस ने बताया- जगतपुरा के कुसुम विहार की रहने वाली प्रेम देवी पत्नी कमलेश मीणा की मौत हुई है। प्रेम देवी ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।