गुरारू: गुरारू में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के दोनों पैर कट गए, पहचान कागज पर लिखकर बताई
Guraru, Gaya | Oct 14, 2026 पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गुरारू स्टेशन के समीप रुकूनपुर गांव के सामने पोल संख्या 490/F13 के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर घुटने के नीचे से कट गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।