बड़सर: नव नियुक्त बड़सर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरला शर्मा ने विधायक इंद्रददत लखनपाल से की शिष्टाचार भेंट
मंगलवार को करीब 1:00 बजे नवनियुक्त बड़सर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरला शर्मा ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से शिष्टाचार भेंट की है। बड़सर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त होने पर सरला शर्मा को विधायक इंद्रददत लखनपाल ने बधाई दी है। सरला शर्मा ने इस मौके पर कहा जो जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें दी गई है इसका वह बखूबी से निर्वहन करेंगीं।