नर्मदापुरम: नर्मदापुरम व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेंद्र चौकसे, निर्विरोध चुने जाने पर भव्य स्वागत
शनिवार को व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर महेंद्र चौकसे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने महेंद्र चौकसे का पुष्प मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।