ग्वालियर गिर्द: अवैध कॉलोनी काटने वाले तीन कॉलोनाइजरों पर मुकदमे दर्ज, तिघरा और पुरानी छावनी में मामले दर्ज
जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को रोकने से के मकसद से रविवार शाम 3 मुकदमे दर्ज किए है।इनमें 2 मुकदमे पुरानी छावनी में दर्ज किए गए है जबकि एक मुकदमा तिघरा थाने में दर्ज किया गया है।जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए है उनमें बेताल यादव,धर्मेंद्र बघेल और सुरेंद्र राठौर शामिल है। इन लोगों ने सुसेरा कोठी और कुलैथ जैसे इलाकों में बिना अनुमति के प्लॉट काटे है।