रामानुजगंज: खरीफ सीजन में खाद-बीज व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, एक्सपायरी कीटनाशक किया गया जब्त
रामानुजगंज सोमवार खरीफ सीजन को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में रामानुजगंज में संयुक्त टीम द्वारा एक कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण