रामगढ़: रसगन गांव में जोहड़ निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, मिट्टी से बनाई जा रही सुरक्षा दीवार, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
Ramgarh, Alwar | Jun 7, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसगण में रविवार को दोपहर 1 बजे लालदास वाली जोहड़ की सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।