हुज़ूर: जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर भोपाल में दाखिल हुए आदतन बदमाश को गांधीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर भोपाल में दाखिल हुए आदतन बदमाश को थाना गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से चोरी, मारपीट, अवैध हथियार, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों सहित 14 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस ने उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।