पूरनपुर: पिपरिया मझरा में पति सहित 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, 25 लाख की मांग कर रहे थे
पूरनपुर। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सर्वजीत कौर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2015 में जगजीत सिंह निवासी पिपरिया मझरा थाना घुंघचिहाई के साथ हुआ था। विवाह के बाद से पति, सास, ससुर और ननदें अतिरिक्त दहेज में 25लाख रुपये की मांग