बारुन: पीएम श्री जेएनवी बारुण में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
औरंगाबाद जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और नवोदय प्रार्थना के साथ हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि नवीनगर विधायक चेतन आनंद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आयुषी तोमर उपस्थित रहीं।