गुना नगर: गर्मी का कहर: कैंची बड़ी कारखाने के पास ट्रांसफार्मर में धमाका, भीषण आग लगी
गुना जिले में गर्मी के तीखे तेवर बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ाने से ट्रांसफार्मर आग उगलने लगे है। 26 अप्रैल सुबह अशोकनगर रोड पर कैंची बीड़ी कारखाने के पास एक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ। और विद्युत डीपी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में बने मकान की खिड़कियों तक पहुंच गई। समय रहते फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काबू पाया और बड़ा हादसा रोक लिया।