मोहनपुर: ब्राउन शुगर खरीद बिक्री एवं पीने के आरोप में पांच संदिग्ध हिरासत में पूछताछ, जांच में जुटी हुई
शुक्रवार संध्या तकरीबन 5:00 बजे मोहनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीर नगर स्थित एक भूखंड में छापेमारी कर ब्राउन शुगर खरीद बिक्री एवं पीने के संदेह में पांच संदिग्ध को हिरासत में लिया है सभी को थाना में रखकर मामले के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। हालांकि कितने मात्रा में नशीला पदार्थ मिला है उसके बारे में पुलिस जानकारी नहीं दी।