खगड़िया: मोरकाही थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने भीड़ पर पिस्तौल तानी, वीडियो वायरल
खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो जाने के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने शव को थाने पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोरकाही थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पिस्तौल निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल