मंझिआंव: ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता की मौत, पिता ने पति समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के टरहे गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका देवी (पति विशेश्वर यादव) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार जहर खाने के बाद इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता ने पति, सास-ससुर और दादी पर मारपीट कर जबर