सहावर: हीरापुर गांव में नल में उतरे करंट से मां-बेटे की मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर
सहावर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय किरन देवी पत्नी मेंबर पानी भरने गई थीं, तभी नल में करंट आ गया। महिला को करंट से बचाने पहुंचे उनके 32 वर्षीय बेटे रईस पाल की भी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।