मधुबनी: मधुबनी में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबे एक ही परिवार के 6 बच्चे, 5 की मौत
मधुबनी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव के पास चौर क्षेत्र में नहाने गए एक ही परिवार के 6 बच्चे पानी में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई थी, जिससे वहाँ एक गहरा गड्ढा