बांसडीह: बांसडीह पुलिस ने धोखाधड़ी से निकाले गए ₹30,500 को पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस कराया
बांसडीह पुलिस ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए 30500 रुपये को पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस करा दिया है ।बृहस्पतिवार के दिन कैथवली ग्राम सभा निवासी पीड़ित जितेंद्र साहनी ने बांसडीह पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि पैसा निकालने से मैं काफी परेशान था। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पुलिस की गई थी। पैसा मिलने के बाद में काफी खुश हूं।