सिरोही के अजीत विहार में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और जैन रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभहो गया है। इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, कैलिपर, कृत्रिम हाथ, तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन और छड़ी जैसे स