केवटी रनवे: केवटी BDO चन्द्रमोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चन्द्रमोहन पासवान के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई निगरानी की विशेष न्यायालय, मुजफ्फरपुर से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है।केवटी प्रखंड स्थित मुख्यालय को पुलिस को घेर रखा है कागजात की जांच की जा रही है