मरवाही: सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन सख्त, जिला सड़क सुरक्षा समिति जीपीएम में बैठक में दुर्घटनाएं रोकने की बनी रणनीति
जीपीएम जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित कार्रवाई, जनजागरूकता और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया गया। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के साथ नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।