कोटखावदा थाना इलाके के जगरामपुरा निवासी जीतू गुर्जर ने घर पर फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। जीतू हलवाई ठेकेदार भोलूराम के पास काम कर रहा था। ठेकेदार भोलूराम को जीतू ने पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था।जीतू के मेहनताना और जमीन की बकाया राशि देने में ठेकेदार भोलूराम आनाकानी कर रहा था।जीतू दूसरी जगह काम करने लगा इस बात को लेकर भोलूराम ने जीतू से मारपीट की।