गाण्डेय: गांडेय: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकीकला में प्रथम व द्वितीय वर्ग के 68 बच्चों को पोशाक वितरण
Gandey, Giridih | Apr 12, 2026
गांडेय प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू बांकीकला में रविवार की सुबह 11 बजे विद्यालय में अध्ययनरत प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के कुल 68 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। इस क्रम में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुफ़्ती मो. सईद आलम ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए पोशाक जैसे कि स्कूल ड्रेस, जूता -मौजा आदि को आज बच्चों के बीच वितरण किया गया।