आज 21 नवंबर शाम 6 बजे यह आदेश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अशोक डेहरिया ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के कार्य की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए जारी किया है। जारी निर्देशों के अनुसार, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सप्ताहांत शनिवार और रविवार सहित नियमित रूप से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहना होगा।