मेहनगर: बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम ने मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक इसरार अहमद खान व मय हमराह फोर्स ने मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित आरोपी सुरंजन कुमार पुत्र रामचरन राम को गुलवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।