मांझी: पकड़ी बाजार में ट्रांसफार्मर में लगी आग , 100 घरों की बिजली गुल
Manjhi, Saran | Jul 12, 2026 मांझी नगर पंचायत के पकड़ी बाजार स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई । ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। आग लगने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे आसपास के लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल रहने से गर्मी और पेयजल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।