बड़सर: नगर पंचायत बड़सर में विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार ने मंजूर किए ₹1 करोड़ 10 लाख: हिमुण्डा के डायरेक्टर राजेश
नगर पंचायत बड़सर के विकासात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने एक करोड़ 10 लाख रुपए मंजूर किए हैं। यह जानकारी बुधवार को करीब 10 बजे हिमुण्डा के डायरेक्टर राजेश बन्याल ने दी है। उन्होंने बताया कि बड़सर अभी हाल ही में नगर पंचायत बनी है। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने विकासात्मक कार्यों के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए मंजूर किए हैं।