गौतम बुद्ध नगर: सूरजपुर क्षेत्र में पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पंचायत के दौरान दो पक्षों की के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान महिला समेत आधा दर्जन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।