गौतम बुद्ध नगर: तिलपता गांव में यातायात विभाग ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया, चालकों व परिचालकों को किया जागरूक
गौतम बुद्ध नगर के यातायात विभाग द्वारा शनिवार को ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में 'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा एलइडी डिस्प्ले के माध्यम से चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है