बरेली: दिव्यांग महिला का आरोप, पुलिस ने घर में घुसकर पीटा और बेटे को न लाने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में दिव्यांग सीता देवी ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। बेटे पर चोरी के शक में दबाव बनाते हुए पुलिस ने उसे पेश न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार दहशत में है और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।