कैराना: कांधला में एक छात्र पर बंदरों ने किया हमला, घायल होने के बाद लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की की मांग
Kairana, Shamli | Jul 31, 2026 कांधला कस्बे में एक बार फिर छात्र पर बंदरों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, विकास 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह कॉलेज के लिए जा रहा था। तभी छोटी नहर के पास खूँखार बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। हालांकि, हमले में वह घायल हो गया।