धनघटा: कार्रवाई में देरी से नाराज महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन, धनघटा पुलिस के आश्वासन पर उतरी नीचे
शिकायत के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक महिला ने शनिवार को गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिला सकुशल नीचे उतर आई। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के भैसाटीकर गांव का है। पीड़िता का आरोप है कि 17 जून को वह गांव की अन्य मह