बागपत: SP ने पुलिस लाइन बागपत में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया, जवानों को कराई ड्रिल
Baghpat, Bagpat | Jul 24, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन बागपत में आयोजित साप्ताहिक परेड में एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने सलामी ली। इसके बाद परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई। परेड के उपरांत एसपी ने डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, डॉग दल, फील्ड यूनिट सहित विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों का निरीक्षण किया।