बालोद: सुदूर वनांचल हितेकसा में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, 300 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
Balod, Balod | May 14, 2026 बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम हितेकसा में गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हितेकसा क्लस्टर के 14 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए।