बनमनखी: बनमनखी नगर परिषद के सहयोग से शिविर में 70 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निस्पादन
बनमनखी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित सम्राट अशोक भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16 एवं 17 के नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नगर परिषद की सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। शिविर के दौरान कुल 70 आवेदनों का मौके पर ही निस्पादन किया गया। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास